सहायक आयुक्त ( वाणिज़्य कर)पद पर चयनित होकर किया जनपद का नाम रौशन

0
0

अंबेडकर नगर*। अकबरपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले के प्रिंस पटेल ने उत्तर प्रदेश पीसीएस 2024 में सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर )पद पर चयनित होकर अपने माता-पिता एवं जनपद का नाम रोशन किया। प्रिंस पटेल का चयन दूसरे प्रयास में हुआ है।प्रिंस पटेल के पिताजी श्री गिरीश कुमार वर्मा पेशे से शिक्षक हैं जो ग्राम चांदपुर भटपुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर सेवारत हैं। प्रिंस पटेल के रिश्तेदार एवं अपना दल (एस) के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री फूलचंद पटेल ने बताया कि प्रिंस बाल्यकाल से ही पढ़ने में अच्छे रहे,आज उसी मेहनत का परिणाम रहा कि दूसरे प्रयास में ही चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किये। प्रिंस के घर बधाई देने पहुंचे लालमणि पटेल, संजय यादव,शिवम पटेल आदि ने प्रिंस की प्रशंसा कि।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें