बूढनपुर/आजमगढ़
अतरौलिया पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है
पुलिस के अनुसार, बुधवार को उपनिरीक्षक मनीष विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ बूढ़नपुर चौराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर के सूचना के आधार पर ग्राम भीलमपुर छपरा स्थित एक खंडहर मकान के पास घेराबंदी कर सुनील यादव (23) पुत्र रामकरन यादव, निवासी ग्राम एकडंगी, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना अतरौलिया में मुकदमा संख्या 0278/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी थाना कप्तानगंज में विभिन्न धाराओं के तहत एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनीष विश्वकर्मा के साथ कांस्टेबल राकेश विश्वकर्मा, राजकरन सोनकर, उमेश कुमार, रिजर्व कांस्टेबल अजय कुमार सिंह तथा अभिषेक मिश्रा शामिल रहे।
संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट




















