10 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, हंसवर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

0
6

हंसवर/अम्बेडकरनगर।

जनपद अम्बेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक महोदया प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हंसवर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 10 हजार रुपये के इनामी व लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष हंसवर अभिनेष कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार थाना हंसवर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 68/19 धारा 363/366 भादवि में वांछित अभियुक्त रोशन लाल पुत्र दुरबली निवासी शिवपाल थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र लगभग 32 वर्ष, काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी हेतु दिनांक 08 सितंबर 2025 को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम ने मंगलवार 29 अप्रैल 2026 को समय करीब 11:45 बजे सिंहपुर पुलिया के पास से अभियुक्त रोशन लाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें थाना हंसवर का मु0अ0सं0 68/19 धारा 363/366 भादवि, मु0अ0सं0 153/19 धारा 174ए भादवि तथा थाना जैतपुर का मु0अ0सं0 610/10 धारा 363/366/376 भादवि शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसओ अभिनेष कुमार एवं उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार की प्रमुख भूमिका रही। इस सफलता से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और अपराधियों में बढ़ते भय का संदेश गया है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें