शेरे पूर्वांचल कहे जाने वाले पूर्व सांसद रमाकांत यादव और पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने दिया धरना

0
0

आजमगढ़ /फूलपुर :- प्रदेश में गुंडाराज, भ्रष्टाचार, तानाशाही रवैया, महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ के विरोध में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, फूलपुर , आजमगढ़ तहसील मुख्यालय पर एसडीएम महोदय को राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा

फूलपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित प्रदेश व्यापी धरने के तहत सपा के पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव व पूर्व सांसद रमाकांत यादव के नेतृत्व में आज गुरुवार को फूलपुर तहसील परिसर मे सपाइयों ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ दिया धरना। वहीं श्याम बहादुर सिंह यादव ने सैकड़ो की संख्या में मोटरसाइकिल व कार्यकर्ताओं संग कस्बा होते हुए जुलूस निकाला तो शेरे पूर्वांचल पूर्व सांसद रमाकांत यादव अपने आवास अम्बारी से अपने समर्थकों के साथ नारा लगाते हुए फूलपुर तहसील परिसर में पहुँचे राष्ट्रपति को सम्बोधित कर उपजिलाधिकारी रावेन्द्र सिंह को सौंपा ज्ञापन। इस दौरान तहसील परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।
वक्ताओं ने पंचायत चुनाव में धांधली, महंगाई,बढ़ते अपराध और अन्य बिंदुओं पर सरकार को जमकर घेरा। श्यामबहादुर सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी को जमकर निशाना साधते हुए कहा कि B.J.P झूठी और जुमले बाज़ सरकार है हर मोर्चे पर विफल है।कानून व्यवस्था बद से बदतर है।अपराधियों को सरकारी संरक्षण मिल रहा है। पंचायत चुनाव में काफी धांधली की गई है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नसीम अहमद आज़मी ने कहा कि सरकार को देश में किसानों,गरीबों,बेरोजगारों की चिंता नही है।मंहगाई चरम सीमा पर पहुच गई है।ओकार यादव ने कहा कि सरकार केवल झूठे सपने व वादों का हवाला देकर पूंजीपतियों को मालामाल कर रही है।गांवों में 90 प्रतिशत लोग अभाव की जिंदगी जीने पर मजबूर है। नेता हो या पत्रकार सभी मारे जा रहे । वहीं केंद्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन नई दिल्ली व अन्य कई संगठन के लोग भी उपस्थित रहे । संचालन नसीम अहमद आज़मी ने किया।इस मौके पर सुरेन्द्र,बहादुर यादव,रविन्द्र यादव,प्रकाश यादव,बृजेश,गुड्डू, दीपू, अर्जुन यादव,आरिफ,सुभाष राम,दिलीप यादव,निकेलाल गुप्ता, धर्मकांत यादव, जन्मेजय यादव, बागेश्वर पुट्टर यादव, सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

In