जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की131वीं जयंती के अवसर पर उपाध्यक्ष पुनवासी प्रजापति की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

0
0

आजमगढ़14 नवम्बर 2020 जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की131वीं जयंती के अवसर पर उपाध्यक्ष पुनवासी प्रजापति की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और नमन किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष नजम शमीम भी उपस्थित थे। वक्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को याद करते हुए कहा पंडित नेहरू जी आधुनिक भारत के शिल्पी थे। स्वतंत्रता संग्राम में उनके द्वारा किए गए योगदान अविस्मरणीय है, स्वतंत्रता के बाद देश में आई हुई चुनौतियों का उन्होंने डट कर सामना किया और उस पर विजय प्राप्त की। उन्होंने भारत में औद्योगिक विकास के रास्ते खोलें भारत में उन्होंने विज्ञान और तकनीक का ऐसा ढांचा तैयार किया जो आगे चलकर संचार क्रांति का आधार बना। देश की आजादी से लेकर देश के निर्माण में उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद किये जायेंगे। उन्होंने दलितों वंचितों गरीबों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। हम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के बताए हुए रास्ते पर चल कर ही देश को एक अखंड समृद्ध और शक्तिशाली बना सकते हैं। उसके उपरांत कांग्रेस जनों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग में आजमगढ़ जनपद निवासी संजय मौर्य एडवोकेट एवं राम गणेश प्रजापति को उपाध्यक्ष, एवं मृत्युंजय मौर्य एवं अरुण पटेल को महासचिव, शंकर यादव को सचिव बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी गोष्ठी मैं बेलाल अहमद, दिनेश यादव, तेज बहादुर यादव, राना खातून, मुन्नू यादव, ओंकार पांडेय, जगदंबिका चतुर्वेदी, अजीज इमाम, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र सिंह मुन्नू मौर्य, प्रमोद यादव, मोहम्मद आमिर, अब्दुल रहमान, धर्मेन्द्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे
रिंकू चौहान ब्लॉक संवादाता

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें