आजमगढ़। रानी की सराय विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरिहा में डॉक्टरों के आवास की स्थिति बेहद बदहाल अवस्था में नजर आ रही है। परिसर में बने आवास में साफ-सफाई के अभाव के चलते कूड़ा-कचरा और मलबा जमा है। जिसकी वजह से स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर लोग हॉस्पिटल से बाहर किराए के मकान में रहने के लिए मजबूर हैं। हॉस्पिटल में बने आवास के दरवाजे और दीवारें भी जर्जर हालत में दिखाई दे रही हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने डॉक्टर आवासों का लंबे समय से समुचित रखरखाव नहीं किया गया है। इसके कारण आवास उपयोग के बजाय कचरा घर में तब्दील होते जा रहा हैं। गंदगी के चलते संक्रमण और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब हॉस्पिटल में खुद इतनी ज्यादा गन्दगी है तो स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर लोग मरीजों की क्या ईलाज करेंगे और उसी कचरे वाली जगह पर स्वास्थ्य केंद्र में उपयोग में आने वाली सभी दवाईयां भी उसी गंदगी में पड़ी रहती है जिसके कारण संक्रमण पैदा होने की ज्यादा संभावना बनी रहती है डॉक्टर लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से डॉक्टर आवास की साफ-सफाई, मरम्मत और नियमित देखरेख कराए जाने की मांग की है, ताकि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण कायम हो सके।
सब ब्यूरो चीफ़ महादेव यादव आजमगढ की रिपोर्ट





















