दिनांक 31/10/2026 दिन शनिवार को माहुल बाजार में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रामनिवास गौतम की मौजूदगी में मीटिंग संपन्न हुई।
इस मीटिंग उपस्थित कोर कमेटी सदस्य श्री सुजीत सिंह
जिला महासचिव संदीप कुमार
संजय कुमार अहरौला ब्लाक अध्यक्ष
अनिल कुमार पवई ब्लॉक अध्यक्ष
जगदीश ब्लॉक महासचिव
शमशाद ब्लॉक सचिव
सुशील कुमार कोषाध्यक्ष
वसीम अहमद
सदस्य यह रूप में रहमान खान ,मिठाई लाल ,राम आशीष, रितेश कुमार ,गुलाब सिंह, प्रमोद राजभर, पंकज कुमार ,प्रदीप कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे
इस कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव संदीप कुमार ने किया
इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य 26 नवंबर संविधान दिवस था माननीय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रामनिवास गौतम ने कहा कि आप सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण 26 नवंबर संविधान दिवस पर विशेष रूप से कार्य में लग जाइए जिससे कि यह संविधान दिवस इतने भव्य तरीके से मनाया जाए कि लोग संविधान के विषय में जाने और जब संविधान के विषय में जानेंगे तो अपना अधिकार जानेंगे और अपने अधिकार की बात करेंगे उन्होंने कहा कि हमारा समाज आज भी शोषित वंचित है जिसका मुख्य कारण शिक्षा है हमारे समाज के लोग काफी ज्यादा अशिक्षित हैं और अशिक्षित होने के कारण वह यह नहीं जानते कि हमारा मूल अधिकार क्या है हमारा कर्तव्य क्या है उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के माध्यम से हम लोगों को जागरुक करते हैं और हमारा यह उद्देश्य होता है जो समाज के दबे कुचले हैं और अपने अधिकार को नहीं जानते उनको उनके अधिकार को बताना है और जब वह अपने अधिकार को जानेंगे तब अपनी बात सरकार तक प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगे साथ ही साथ उन्होंने कहा कि आप सभी पदाधिकारी संगठन के साथ मेहनत से लगन से लगे रहिए और महा सदस्यता अभियान चालू करिए जिससे कि अधिक संख्या में लोग केंद्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन के साथ जुड़े जिससे कि यह समाज के साथ मजबूती के साथ खड़े होने का काम किया जा सके उन्होंने कहा अगर आप सभी लोग लगन से लगे रहेंगे और मेरी कहीं भी जरूरत होती है आप मुझको आधी रात को फोन करेंगे मैं पहुंचने का काम करूंगा और लास्ट में उन्होंने कहा कि आप सभी लोग समाज के साथ कहीं बुराई होती है तो ईमानदारी और निष्ठा के साथ लग कर सच्चाई का साथ दीजिए गलत का कभी साथ नहीं देना है गलत गलत होता है और सही के साथ आपको लगे रहना है यही हमारा संगठन सिखाता है और हमारे पदाधिकारी इसका पालन करते है कोर कमेटी सदस्य सुजीत सिंह ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर हम संविधान दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से और संविधान के दायरे में रहकर संविधान दिवस को मनाएंगे इस मीटिंग से अहरौला और पवई ब्लॉक में खुशी की लहर दौड़ गई कार्यकर्ताओं और सदस्यों में एक नया जोश उमंग देखने को मिला उन्होंने कहा की सर आप हमारे साथ ऐसे लगे रहिए हम हर कदम पर केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन के साथ लगे रहेंगे और पूरी ईमानदारी के साथ हम अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे आप जिस तरह इतने खराब मौसम में हमारे साथ आए है एक मिसाल बनकर आए हैं और हम सभी लोग आपके दिशा निर्देश पर चलने का काम करेंगे
केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन नई दिल्ली मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रामनिवास गौतम की मौजूदगी में मीटिंग संपन्न हुई
In
















