आजमगढ़ जिले के अहरौला ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा बिडहर,मयचक खजुरा ग्राम प्रधान की बड़ी लापरवाही सामने आई है।ग्रामीणों का कहना है नाली न बनने से रोड पर पानी भरा रहता है। कीचड़ के कारण ग्रामीण बीमारियों से जूझते रहते हैं। नाली न बनने से रोड पर पानी के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में समस्या बहुत काफी है। ग्रामीणों का कहना है कि 15 साल से रोड और नाली की शिकायत ग्राम प्रधान से करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं । नाली न बनने से रोड पर पानी तलाब जैसा हो जाता है।बारिश के मौसम में ग्रामीणों को आने-जाने में इतनी समस्या बढ़ जाती है कि आते जाते रास्ते में पानी के कारण गिर भी जाते हैं काफी भारी चोट भी आ जाती है ।
रिपोर्ट -गौतम निषाद पत्रकार फूलपुर
In


















