केंद्रीय मानवअधिकार सेवा संगठन में मंगेश भारती को जिला उपाध्यक्ष और रामसिंह को तहसील उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया

0
3

ज़मगढ़: आज केंद्रीय मानवअधिकार सेवा संगठन नई दिल्ली के बैनर तले उत्तर प्रदेश जनसंपर्क अधिकारी श्री रामनिवास गौतम जी के कुशल मार्गदर्शन में जनपद आजमगढ़ के गोसाई की बाजार में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में जिला सचिव आजमगढ़ श्री छोटेलाल जी की गरिमामयी उपस्थिति में संगठन को सशक्त बनाने हेतु नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें केंद्रीय मानवअधिकार सेवा संगठन में मंगेश भारती जी  को आज़मगढ़ जिला उपाध्यक्ष और रामसिंह को तहसील उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं मानवाधिकार संरक्षण के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
संगठन परिवार की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें