वाराणसी-आजमगढ़ एनएच हाईवे से मोहम्मदपुर तिराहे से मुड़कर फरीहा की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को रोकना बेहद जरूरी हो गया है।
बताया जा रहा है कि फरीहा बाजार से पहले नहर के ऊपर बना पुल काफी कमजोर स्थिति में है। इसके बावजूद टोल टैक्स से बचने के लिए कई बड़े और भारी वाहन इसी रास्ते से गुजर रहे हैं, जिससे पुल पर लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन और संबंधित विभाग ने इस मामले का संज्ञान नहीं लिया और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं लगाई गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और पुल क्षतिग्रस्त होकर गिरने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।प्रशासन से मांग की जा रही है कि पुल की तत्काल जांच कराई जाए और सुरक्षा को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या को कितनी जल्दी संज्ञान में लेकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। महजूदगी में उपस्थित मोहम्मद आसिफ ओसामा रिजवान आसिफ अरविंद विनोद आसिफ प्रदीप सिंह आशीष सिंह बलवंत सिंह राजेश यादव उपस्थित रहे
पत्रकार गोसाई की बाजार



















