जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

0
6

आजमगढ़ निजामाबाद

निजामाबाद थाना क्षेत्र के बुढ़ानपट्टी गांव के पास स्थित जंगल में रविवार को एक अज्ञात  व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जंगल में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रशीदगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की उम्र अधेड़ बताई जा रही है। काफी प्रयास के बावजूद देर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक के पास करीब पांच से छह हजार रुपये होने की बात सामने आई है। हालांकि, रकम की बरामदगी और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। मृतक जंगल में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।पुलिस की जांच और शव की पहचान के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आने की उम्मीद है। ब्यूरो चीफ सोनू कुमार के रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें