आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव में रविवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया।
यहां एक महिला के घर में मुंह बांधकर घुसे संदिग्ध व्यक्ति को देखकर महिला ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो संदिग्ध वहां से भागने लगा।
इसी दौरान लालचंद मौर्य ने उसका पीछा किया। लेकिन घर से करीब 50 मीटर दूर पहुंचते ही लालचंद अचानक जमीन पर गिर पड़े और तड़पने लगे।
ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत शाहगंज के निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि लालचंद की अचानक मौत कैसे हुई। क्या संदिग्ध व्यक्ति के घर में घुसने और लालचंद की मौत के बीच कोई संबंध है? फिलहाल इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।
घटना के बाद से पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है संवाददाता
मुकेश सक्सेना की रिर्पोट






















