गौशाला पर न्यूज कवरेज करने गए पत्रकारों से ग्राम प्रधान ने किया हाथापाई , माइक व मोबाइल छीनने का किया प्रयास

0
2

आजमगढ़

गौशाला पर न्यूज कवरेज करने गए पत्रकार व कैमरामैन से ग्राम प्रधान ने कवरेज को लेकर संवाददाता से माइक व कैमरामैन से हाथापाई किया और माइक व मोबाइल छीनने का प्रयास किया।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तहसील निजामाबाद विकासखंड मोहम्मदपुर ग्राम सभा रीवा में गौशाला बना है ।लाखों रुपए की लागत से बना गौशाला   गोवध शाला से कम नहीं है। ग्रामीणों ने कई बार पशुओं की बदहाली को लेकर  शिकायत भी किया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। संवाददाता महादेव यादव का कहना है ग्रामीणों ने कल मेरे यहां फोन किया तो हम लोग गौशाला का न्यूज़ कवरेज करने के लिए गए ।तो वहां की स्थिति कुछ अजीबो-गरीब थी पशुओं की हालत  देखी नहीं जा रही थी। खाने के लिए एक भूसा नहीं था दाना की तो बात छोड़ दीजिए ।गाये तड़प  रही थी और चारों तरफ से ताला बंद था ।उस समय हम लोग प्रधान को फोन किया। प्रधान फोर व्हीलर से वहां आए और कहे कि आप लोग वीडियो मत बनाइए ।हम लोगों ने कहा कि हम लोग वीडियो बना रहे हैं आप जो हकीकत है उसको बताइए। यहां पर कोई कर्मचारी क्यों नहीं है गायें तडप रही हैं ।आपकी व्यवस्था क्या है? प्रधान ने कहां की आज सब छुट्टी पर हैं जबकि वहां पर 7 लोग नियुक्त हैं तो हमने पूछा कि सब लोग एक साथ में छुट्टी ले लेते हैं, तो ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ने कहा हमारी व्यवस्था है ।हम भारतीय जनता पार्टी के जिला के मंत्री हैं । हम जो चाहते वही होता है। संवाददाता ने बताया कि जब हम लोगों ने कहा भाई आपकी मर्जी से तो नहीं चलेगा यह सरकार की व्यवस्था है। और हम लोग वीडियो बनाना शुरू किया। इस पर प्रधान ने हाथापाई करने लगा तथा मारपीट किया। संवाददाता महादेव यादव ने बताया कि  प्रधान जितेंद्रसिंह के द्वारा माइक व मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया ।जिस पर 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया गया। मौके पर आई 112 नंबर की पुलिस ने प्रधान को डांट फटकार कर चली गई । अन्य न्यूज एजेंसियों के पत्रकारों के साथ यह घटना वहां पर कई बार हो चुकी है। लेकिन आज तक प्रधान पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे प्रधान का मन बढ़ गया है। घटना और परिस्थितियों को देखकर लगता है प्रधान अपराधी प्रवृत्ति का है और वह किसी के साथ भी मारपीट कर सकता है। संवाददाता ने बताया कि पुलिस के जाने के बाद हम लोगों से कहा यदि तुम लोग वीडियो चलाते हो तो  समझ लीजिए तुम लोग कहीं के नहीं रहोगे।   प्रधान ने जिस तरह से धमकी दिया है , अगर प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता है तो प्रधान के द्वारा किसी के साथ कुछ भी किया जा सकता है । इसलिए पत्रकारों की  स्वतन्त्रता व जनता के हित को ध्यान में रखते हुए प्रधान जितेंद्र सिंह पर कार्रवाई आवश्यक है ।

सब ब्यूरो चीफ महादेव यादव आजमगढ़ की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें