आजमगढ़ 24 नवम्बर 2020 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में नवनियुक्त कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत समारोह तमसा प्रेस क्लब में आयोजित हुआ स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि सुमन कुमार सिंह जी थे। जिलाध्यक्ष ने जनपद के 22 नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को माला पहनाकर और अंगवस्त्रम प्रदान कर उनका सम्मान किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।
जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को स्वतंत्रता आंदोलन से निकले लोकतंत्र, भाईचारे, समता, एकता, सामाजिक न्याय, देश प्रेम एवं भारत निर्माण के संदेश को जन जन तक पहुंचाने एवं भारत के गणतंत्र की नींव रखने वाले दस्तावेज भारतीय संविधान के रक्षा की शपथ दिलाई।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए और कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने के लिये आप ऊर्जावान लोगों का चयन किया गया है। आप लोगों के कंधे पर पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी है आप सभी ब्लाक अध्यक्ष जिला सचिव महासचिव के साथ मिलकर ग्राम कांग्रेस कमेटी तक संगठन को खड़ा करेंगे। आज देश में कुछ फिरकापरस्त ताकतें देश मे नफरत फैलाने का काम कर रही हैं हमें जन जन में भाईचारे का संदेश देना होगा। आज की बदलती राजनीति को देखते हुये हमे पूरी उर्जा से काम करने की आवश्यकता है। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है आप लोग अपनी पूरी निष्ठा एवं क्षमता से दी गई जिम्मेदारियों एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगे। और कांग्रेस पार्टी का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।
स्वागत समारोह में आशुतोष द्विवेदी, बेलाल अहमद, दिनेश यादव, मुन्नूयादव, चंद्रपाल यादव पूर्णमासी प्रजापति, अरविंद पांडेय, राना खातून, मुन्नू मौर्य, अजीज इमाम आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।
स्वागत समारोह में हरिकेश मिश्रा, रविकांत त्रिपाठी, निर्मला भारती, मूलचंद चौहान, विवेक राय, आशुतोष रजत, मोहम्मद आमिर,मंजीत यादव, अमर बहादुर यादव, नदीम खान, महीशचंद श्रीवास्तव, राजू मिश्रा,आदि लोग उपस्थित रहे।
ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में नवनियुक्त कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत समारोह तमसा प्रेस क्लब में आयोजित हुआ
In
