आज़मगढ़ : लालगंज स्थानीय तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर लालगंज लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किये। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर लालगंज के लेखपालों ने 13 सूत्री मांगों को लेकर अशोक यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन व जमकर नारेबाजी की। उत्तर प्रदेश नेकपाल संघ ने कई बार धरना प्रदर्शन करने के बाद भी उच्च अधिकारियों के द्वारा केवल अश्वासन ही मिला,लेखपाल संघ की मांग है कि एसीपी व्यवस्था के कारण लेखपाल संवर्ग में एक काडर में दो उप वर्ग बन गए हैं । ऐसी विसंगतियों को समाप्त करने की मांग की गई। लेखपालों के कार्यों में वृद्धि एवं विशिष्ट व तकनीकी महत्व रखते हुए प्रारंभिक ग्रेड दो हजार से बढ़ाकर ग्रेड पे 2800 की जाए। लेखपालों की प्रोन्नति 5 से 10 वर्ष की सेवा में हो जाए पूरे सेवाकाल में कम से कम तीन पदोन्नत मिले। पेंशन विसंगति , विशेष भत्ता व स्टेशनरी भत्ता वृद्धि , राजस्व लेखपाल का पदनाम परिवर्तन , 60 वर्ष से अधिक समय से लेखपाल नाम से ही पदनाम चल रहा है परंतु लेखपालों के पर्यवेक्षण करने वाले अधिकारियों का नाम पद कई बार बदल गया, सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन व नारेबाजी की गई । नेकपाल संघ ने कहा की यदि हमारी माँगे पूरी नहीं होती है तो 17 सितम्बर को हम वृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे,जिसका समस्त उत्तरदायित्व सम्बन्धित अधिकारियों का होगा कार्यक्रम का संचालन सौरभ उपाध्याय ने किया इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कुन्जन यादव , संतोष सिंह ,स्नेहा तिवारी ,आशा,शिशिर चौधरी ,सत्येंद्र सिंह ,प्रदीप कुमार,अनिल प्रजापति सत्येंद्र यादव,शरद कुमार,अरविंद यादव,प्रदीप कुमार सोनी,सहित अन्य लेखपाल उपस्थित रहे।