लालगंज आजमगढ़ स्थानी तहसील के उप जिला अधिकारी पद पर मंगलवार को नंदिनी शाह ने पदभार ग्रहण किया उप जिला अधिकारी के पद पर कार्यरत राजकुमार बैठ के कार्यों से अधिवक्ताओं में काफी नाराजगी थी काफी दिनों से अधिवक्ता या कार्यों से विचार चल रहे थे उनका स्थानांतरण उप जिला अधिकारी न्यायिक बुढनपुर के पद पर कर दिया गया 6 माह से अवकाश पर चल रही नंदिनी शाह को लालगंज उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया नंदिनी शाह 2018 बैच की पीसीएस है पूर्व में उप जिलाधिकारी न्यायिक लालगंज के पद पर कार्य कर चुकी है जनपद की विभिन्न तहसीलों में भी सेवा दे चुकी है पदभार ग्रहण करने के बाद एक भेंट में बताएं कि मेरा प्रयास रहेगा तहसील क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को सरल पारदर्शी एवं उत्तरदाई प्रशासन उपलब्ध हो प्रशासन की समस्या के अनुसार राजस्व मामलों के बाद निस्तारण जनता को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय तथा जन शिकायतों का प्रभावी समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका विधि समस्या का निस्तारण किया जाएगा
पत्रकार घनश्याम कुमार


















