रविकांत खरवार बने आम आदमी पार्टी के चकिया विधानसभा अध्यक्ष

0
147

रविकांत खरवार बने आम आदमी पार्टी के चकिया विधानसभा अध्यक्ष

चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत उसरी गांव निवासी रविकांत खरवार को आम आदमी पार्टी का चकिया विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश सचिव देवकांत वर्मा के स्वीकृति के उपरांत रविकांत खरवार को आम आदमी पार्टी के चकिया विधानसभा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है ।

नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष रविकांत खरवार मूलतः चकिया विधानसभा के शहाबगंज ब्लाक के उसरी गांव के रहने वाले हैं। तथा उनकी पढाई लिखाई ग्रेजुएशन हैं , पेशे से वे कृषक हैं। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता व मनीष कुमार शर्मा को बनाया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद रविकांत ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी का वह निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। और उत्तर प्रदेश में हम उप चुनाव और 2022 का विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कि भाजपा सरकार जो किसान मजदूरों नौजवानों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है ऐसी सरकार को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश से हटाने का काम करेगी।

साजु थॉमस,के मास न्यूज़, चन्दौली