जौनपुर, 3 मई 2026 (रविवार):
समाजसेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए स्वदेश भारत न्यूज़ के समाचार संपादक एवं समाजसेवी विनय कुमार ने अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने जौनपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्ग माता-पिता के साथ समय बिताया, उन्हें भोजन कराया और फल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विनय कुमार का यह कदम केवल एक जन्मदिन समारोह नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक बन गया। उल्लेखनीय है कि वे पिछले कई वर्षों से निरंतर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, कंबल वितरण जैसे अनेक जनहितकारी कार्य उनके प्रयासों का हिस्सा रहे हैं।
इसी कड़ी में उन्होंने विकास खंड करंजा कला के प्राथमिक विद्यालय काफरपुर और प्राथमिक विद्यालय पतहना में भी पहुंचकर बच्चों के बीच कॉपियां, कलम और फल वितरित किए। छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने इस पहल को और भी खास बना दिया।
विनय कुमार की इस सराहनीय पहल को आम जनमानस द्वारा खूब प्रशंसा मिल रही है। इस मौके पर डॉक्टर विशद पटेल, डॉक्टर गुंजन पटेल, डॉक्टर अजीत कुमार, स्वदेश भारत न्यूज़ के संपादक स्वदेश कुमार, मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा, इंजीनियर सुधीर कुमार, प्रधान अरविंद कुमार राव, जोगिंदर प्रधान, न्यूज़ भीम इंडिया के संपादक रामचंद्र नागर, शशिधर चौहान, डॉ राकेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।














