आजमगढ़ माहुल
(आजमगढ़) माहुल पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भाजपा सरकार बनने की खुशी में नगर पंचायत माहुल के शिवाजी मेन चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर को जोरदार जश्न मनाया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और प्रधानमंत्री के चित्र के साथ उत्सव मनाया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता, नामित सभासद सुजीत जायसवाल ‘आशु’ ने किया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की जीत है। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा।
सभी ने एकजुट होकर पार्टी की सफलता पर खुशी जताई औऱ भविष्य में इसी तरह जनता के बीच कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर काफी समय तक उत्साह का माहौल बना रहा और राहगीरों का ध्यान आकर्षित करता रहा।
जश्न के दौरान प्रमुख रूप से दिनेश अग्रहरि, अतुल मोदनवाल, सुनील सिंह, विशाल मोदनवाल, सनी शर्मा, संदीप जायसवाल, लालू मोदनवाल, प्रिंस अग्रहरि, संजय गुप्ता और अखिलेश पाण्डेय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ( सोनू )की रिपोर्ट















