कुख्यात जानवर चोरी के अपराधी हुए गिरफ्तार

0
77

राजापुर/गाजीपुर जिला के सैदपुर थाना अंतर्गत ग्राम राजापुर उर्फ आगापुर में सैदपुर पुलिस ने आज कुख्यात जानवर चोरी के अपराधीयो को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर , क्षेत्राधिकारी सैदपुर द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक सैदपुर मय हमराह उ0नि0 देवेन्द्र बहादुर सिंह व उ0नि0 तरूण पाण्डेय मय हमराहीयान के साथ आज दिनांक 13.06.2022 को समय करीब 01.15 AM बजे ग्राम राजापुर उर्फ आगापुर स्थित नदी पुलिया तिराहा पर छः अभियुक्तों को गिरफ्तार किया एवं दो अपराधी भागने में सफल रहे। सभी अपराधियों का विवरण इस प्रकार है। सलाम कुरैशी पुत्र वहीद कुरैशी निवासी राजापुर थाना सैदपुर, गाजीपुर, मोहन यादव पुत्र स्व0 विदेशी यादव निवासी पाखीपुर,उचौरी थाना खानपुर, गाजीपुर, गुलाब कुरैशी पुत्र हसनैन कुरैशी निवासी राजापुर थाना सैदपुर, गाजीपुर, सतीश यादव पुत्र कुबेर यादव निवासी देवकली मड़ई थाना नन्दगंज, गाजीपुर, सूर्य प्रताप यादव पुत्र भावनाथ यादव निवासी तरांव थाना सैदपुर, गाजीपुर, बब्लू कुरैशी पुत्र हमीद कुरैशी निवासी राजापुर थाना सैदपुर, गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। तथा राजू कुरैशी पुत्र कतवारु निवासी पहाड़पुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर, एवं गोलू कुरैशी पुत्र हसनैन कुरैशी निवासी राजापुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध मु0अ0सं0 165/22 धारा 401/307/34 भादवि, मु0अ0सं0 166/22 व मु0अ0सं0 167/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0 168/22 व मु0अ0सं0 169/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

*बरामदगी का विवरण-*
1. 02 अदद तमंचा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा
2. 01 अदद खोखा कारतूस
3. 01 अदद चापड़ व 1 अदद चाकू
4. 01 अदद पिकप नं0 UP 65GT 4145
5. 02 अदद मोटर साइकिल नं0 UP61AB5114 ,UP65J7630
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. सलाम कुरैशी पुत्र वहीद कुरैशी निवासी ग्राम राजापुर उर्फ आगापुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 20 वर्ष गिरफ्तार
2. मोहन यादव पुत्र स्व0 विदेशी यादव निवासी ग्राम पाखीपुर,उचौरी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 55 वर्ष गिरफ्तार
3. गुलाब कुरैशी पुत्र हसनैन कुरैशी निवासी ग्राम राजापुर उर्फ आगापुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर गिरफ्तार
4. सतीश यादव उर्फ मंगरु पुत्र कुबेर यादव निवासी देवकली मड़ई थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष गिरफ्तार
5. सूर्य प्रताप यादव उर्फ मुनीब पुत्र भावनाथ यादव निवासी ग्राम तरांव थाना सैदपुर जनपद गाजीपर उम्र करीब 26 वर्ष गिरफ्तार
6. बब्लू कुरैशी उर्फ बिल्ली पुत्र हमीद कुरैशी निवासी ग्राम राजापुर उर्फ आगापुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 22 वर्ष गिरफ्तार
*फरार/वाछिंत अभियुक्त का विवरण-*
1. राजू कुरैशी पुत्र कतवारु निवासी पहाड़पुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर फरार
2. गोलू कुरैशी उर्फ नेउर पुत्र हसनैन कुरैशी निवासी राजापुर उर्फ आगापुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर फरार
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह
2.उ0नि0 देवेन्द्र बहादुर सिंह
3.उ0नि0 तरूण पाण्डेय
4.हे0कां0 हरि किशुन प्रजापति
5. कां0 जयन्त सिंह
6. कां0 राकेश कुमार
7. कां0 संजय कुमार
8. कां0 धर्मेन्द्र कुमार
9. कां0 अमित रंजन

सब ब्यूरो गाजीपुर – जय प्रकाश चंद्रा

In