सुल्तानपुर
आगामी त्योहारों एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अखण्डनगर थाना परिसर में शुक्रवार को पीस मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने की। इस दौरान उन्होंने मौजूद जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
सीओ विनय गौतम ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान जुलूस, धार्मिक कार्यक्रम और सार्वजनिक आयोजनों में निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए।
बैठक में थाना प्रभारी संत कुमार सिंह अखण्डनगर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे, जिनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
के मास न्यूज़ सुल्तानपुर


















