जमीनी विवाद के मामले मे सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने अखंड नगर थाना अध्यक्ष संत कुमार सिंह को किया निलम्बित

0
2

सुल्तानपुर

अखंडनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में रविवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में कई लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही अखंडनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।एक पक्ष ने राणा अजीत प्रताप सिंह और उनके सहयोगियों पर जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं राणा अजीत प्रताप सिंह पर एक पक्ष का सहयोग करने का भी आरोप लगाया गया है।बताया जा रहा है कि इससे पहले भी जमीन कब्जे को लेकर दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था,जिसके बाद मामला दर्ज हुआ था। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का किया निरीक्षण, कानून व्यवस्था को न सुधार पाने की कमी को ले कर थाना अध्यक्ष के लचीलापन को ले कर तत्काल प्रभाव से थाना अध्यक्ष संत कुमार सिंह को निलंबित कर दिया।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें