पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने अखण्डनगर थाने का किया निरीक्षण एवं दिए आवश्यक दिशा निर्देश

0
7

 

सुल्तानपुर

पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर चारू निगम द्वारा थाना अखण्डनगर का औचक निरीक्षण कर महिला हेल्प डेस्क कार्यालय अभिलेख मैस थाना परिसर रिसेप्शन रूम का निरीक्षण कर सम्बंधित को दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश
महिला हेल्प डेस्क पर पीड़िता की समास्याओं के त्वरित निस्तारण व फीड बैक की समीक्षा की गई पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर ने मिशन शाक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने और उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।
टाप टेन अपराधियों हिस्ट्रीशीटर की निगरानी और माफियाओं (शराब खनन भू माफिया आदि) के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्यवाही की समीक्षा की गई।
अपराध रजिस्टर त्योहार रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा परिसर में खडे लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया
पुलिस मैस में भोजन की गुणवत्ता व साफ सफाई को परखा गया और थानाध्यक्ष व स्टाफ का कुशलक्षेम जाना।
थाने में आने वाले आगंतुकों हेतु स्वच्छ वातावरण पेयजल व प्रसाधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परिसर में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाने हेतु क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया
महाशिवरात्रि की तैयारियों का जायजा
थाना निरीक्षक के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने बेलवाई चौकी का भ्रमण किया आगामी महाशिवरात्रि पर्व के महात्व को देखते हुए बेलवाई शिवधाम मन्दिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का आंकलन किया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए महोदया ने मन्दिर में दर्शन पूजन कर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अनुभव किया।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें