अखण्डनगर /सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जिले के थाना क्षेत्र अखंड नगर के खानपुर पिलाई में 21 अक्टूबर को भैंस चराने गए वृद्ध उमाशंकर दुबे (65) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मनोज कुमार शुक्ला पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि “मैं परिवार का सदस्य हूं और न्याय मिलने तक संघर्ष करूंगा।”
उन्होंने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर वे मुख्यमंत्री, संबंधित मंत्री और गृह सचिव को लिखित शिकायत सौंपेंगे तथा परिवार को निशुल्क कानूनी सहायता भी दी जाएगी।इस मौके पर पंडित आनंद तिवारी, कंचन शुक्ला, धर्मेंद्र शर्मा, सत्यम तिवारी, अजय कुमार तिवारी, घनश्याम तिवारी, प्रभाकर शुक्ला, हरीश दुबे, प्रभाकर चंद्र शेखर शुक्ल, आदेश मिश्रा, पंडित नीरज मिश्रा, गुड्डू शुक्ला, बबऊ दुबे और आकाश दुबे मौजूद रहे।
के मास न्यूज सुल्तानपुर











