सुल्तानपुर
नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व जनसुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की संक्षिप्त समीक्षा की।
एसपी चारू निगम ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखना, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पुलिस सक्रिय भूमिका निभाएगी।
कार्यभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने नवागत एसपी का स्वागत किया और उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा।
In







