युवक की हुई आकस्मिक मृत्यु, परिजनों पर टूटा कहर

0
10

सुल्तानपुर /ग्राम सरावां अलीपुर थाना अखंड नगर तहसील कादीपुर जनपद सुल्तानपुर की है जहां पर दिनांक 21/02/2026रतन कुमार पुत्र निरहू उम्र लगभग 40वर्षअपने ससुराल हरदौ पुर थाना बेवाना जनपद अम्बेडकर नगर गया हुआ था ।ससुराल में रात में युवक के सिर में दर्द हुआ उल्टी आई पत्नी ने मुंह हाथ धुलाया। सिर में तेल मालिश किया और जब आराम हो गया तो परिजन खा पी कर सो गये।रतन कुमार भी खा पी करके सो गया और रात में कब उसकी मौत हो गई परिजनों को पता ही नहीं चल पाया सुबह पत्नी ने और रिश्तेदारों ने देखा कि उनका शरीर कुछ अकड़ा दिखाई दे रहा है तो परिजनों ने नजदीकी क्लीनिक पर ले गए जहां पर डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया । मृतक रतन कुमार गरीब परिवार से मिलान करता था।वह अपने माता-पिता की इकलौता पुत्र था । पुत्र की मौत से माता पिता के बुढ़ापे का सहारा टूट गया ।रतन कुमार के पास चार छोटे-छोटे बच्चे जो की अनाथ हो गए और पत्नी के ऊपर दुखों के ऊपर पहाड़ टूट पड़ा।पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें