668 जोड़ों ने एक दूसरे का थामा हाथ हुए एक, विद्वान आचार्य ने पूरी कराई रस्में

0
0

 

 

मुड़िला / कादीपुर

सुल्तानपुर के फरीदीपुर विद्यालय परिसर में में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 75 विद्वानों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 660 जोड़ों ने सात फेरे लिए। सदर विधायक राजबाबू उपाध्याय व शहर विधायक विनोद सिंह ने गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विवाह समारोह के लिए भव्य पंडाल बनाया गया। फूलों व रंगीन कपड़ों से उसे सजाया गया। सभी जोड़े सज धज कर मंडप में पहुंचे। 75 यज्ञ वेदियों पर एक-एक विद्वान आचार्य के साथ त वर वधू को बिठाया गया। वर बधू को कोई असुविधा न हो,इसके लिए हर यज्ञ वेदी के पास चार-चार कर्मचारी लगाए गए। पूजा व वैदिक मंत्रों के बीच सभी जोड़ों के फेरे कराए गए। जोड़ो को वस्त्र,चांदी के पायल, बिछिया, वाटर कूलर, कड़ाही, ट्राली बैग, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, प्रेस, डबल बेड चादर, गद्दा तकिया व श्रृंगार का सामान आदि भेंट किया गया।विधायक राजप्रसाद उपाध्याय राजबाबू ने संबोधन में सभी अतिथियों,अधिकारियों,कर्मचारियों और आए अभिभावकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रति जोड़े एक लाख रुपये की व्यवस्था की है तथा प्रदेश की गरीब कन्याओं का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

1 × 4 =