नागपुर में धरना प्रदर्शन सफल बनाने के लिए सुल्तानपुर से 30 लोगो से भरी बस को किया रवाना

0
25

मुडिला/ सुल्तानपुर साथियों सर्वविदित है कि बामसेफ एवं राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ का 42वाँ और भारत मुक्ति मोर्चा का 15वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन देश के कटक,उड़ीसा में दिनांक.26/12/2025 से 30/12/2025 को होना सुनिश्चित था परन्तु मूलनिवासी बहुजन समाज के शत्रुओं द्वारा उक्त कार्यक्रम की ग्राउण्ड परमिशन को षड्यंत्र करके रद्द करा दिया गया जो संविधान में दिये गए 19(1,2,3)अभिव्यक्ति की आजादी और संगठन के माध्यम से संघर्ष करने के अधिकार का घोर उल्लंघन है।इसके विरोध में शीर्ष नेतृत्व द्वारा घोषित चरणबद्ध आंदोलनों में अन्तिम चरण के 22 फरवरी 2026 आन्दोलन को सफल बनाने हेतु आज दिनांक.21/02/2026 को जनपद सुलतानपुर से बामसेफ व अन्य ऑफसूट संगठनों के 30 जांबाज सिपाही नागपुर स्थित RSS हेड क्वार्टर को घेरने के लिएनिकल चुके हैं।

सुल्तानपुर टीम (आंदोलनकारियों से भरी बस को जिला सचिव बामसेफ, सुलतानपुर) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें