कादीपुर/सुल्तानपुर जिले के थाना कादीपुर गेट के सामने और दीवानी गेट के बगल से दिनांक 05/09/2026 को दिन शनिवार दोपहार 1बजे के आस-पास मोटर साइकिल को बेखौफ चोरों ने चुरा ले गए अभी तक उसका कोई भी पता नहीं चला है। हीरो बाइक रेड और ब्लैक कलर की थी और जिसका नंबर *UP44 BE 2942* है। बाइक गेट के पास खड़ी करके कुछ काम से दीवानी परिसर में गए थे कि थोड़ी ही देर में जब वो वापस आए तो गाड़ी कही नहीं दिखी तो वहां के लोगों से पूछ ताछ भी किया लेकिन गाड़ी का कुछ पता नहीं चला। बाइक ठाकुर प्रसाद नारायन पारा कादीपुर सुल्तानपुर के स्थायी निवासी है। और ठाकुर प्रसाद पेशे से भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता भी है। जब थाने के सामने गाड़ी सुरक्षित नहीं है तो आम जगह से क्या कहा जाए। अब देखना है कि उस मोटर साइकिल को पुलिस टीम खोजने में सफल हो सकती है कि नहीं। ठाकुर प्रसाद ने इसकी तहरीर भी थाने में दे दिया है। पुलिस विभाग को तहरीर मिलते ही गाड़ी का पता लगाने में अपनी टीम के साथ जुट गई है।
अशोक कुमार पत्रकार
केमास न्यूज कादीपुर सुल्तानपुर



















