मुडिला / कादीपुर
थाना कादीपुर क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा झगरिया गांव में बीती रात अज्ञात लोगों ने किसान के द्वार पर रखा हुआ करीब एक बीघा का पैरा जला दिया। सुबह जब किसान ने देखा तो पैरा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था, सिर्फ धुआं उठ रहा था।
पीड़ित किसान *प्रिन्स तिवारी* निवासी मलिकपुर नोनरा झगरिया, थाना कादीपुर ने बताया कि उन्होंने धान की कटाई के बाद पैरा अपने द्वार पर इकट्ठा करके रखा था। पशुओं के चारे और अन्य काम के लिए यही पैरा साल भर काम आता था। रात में किसी ने उसमें आग लगा दी।
सूत्रों के मुताबिक पता चला कि यह पैरा किसी किसान ने प्रिंस से ले लिया था , जब तक वह पैरा अपने घर ले जाता तब जलकर राख हो गया।
आग लगने से किसान का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विवेक कुमार पत्रकार की रिपोर्ट
















