वाहन चालक की लापरवाही से मुडिला बाजार में लगा जाम, पुलिस को वाहन हटाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

0
1

 

 

मुडिला / कादीपुर

मुडिला बाजार में बुधवार को एक वाहन चालक की लापरवाही के कारण लंबा जाम लग गया। चालक ने वाहन को बाजार के बीचों-बीच गलत तरीके से खड़ा कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जाम लगने से राहगीरों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में फल-सब्जी की दुकानों के सामने भी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को समझाने की कोशिश की और वाहन हटाने के लिए कहा। चालक के न मानने पर पुलिस को सख्ती से वाहन हटवाना पड़ा। काफी देर की मशक्कत के बाद जाम खुल सका, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने मांग की है कि बाजार में गलत पार्किंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि रोज-रोज जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके।

 

विवेक कुमार पत्रकार की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें