अप्रैल माह को अम्बेडकर माह घोषित करते हुए, शभंगी हॉस्पिटल में पूरे अप्रैल माह होंगे निशुल्क ऑपरेशन

0
1

मुडिला/ सुल्तानपुर शहर के प्यारे पट्टी रोड स्थित शुभांगी हॉस्पिटल एंड एडवांस लैप्रोस्कोपिक सेंटर द्वारा अप्रैल माह को अंबेडकर माह के रूप में मनाते हुए पूरे महीने आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के नि:शुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे।यह जानकारी हॉस्पिटल के संस्थापक एवं सुप्रसिद्ध लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. राजेश गौतम ने दी।उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर यह सामाजिक पहल की गई है। समाज में कई ऐसे मरीज हैं जिन्हें ऑपरेशन की आवश्यकता होती है, लेकिन आर्थिक अभाव के कारण वे इलाज नहीं करा पाते। ऐसे मरीजों को ध्यान में रखते हुए एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी प्रकार की सर्जरी नि:शुल्क की जाएगी।डॉ. गौतम ने बताया कि मरीज पहले मोबाइल नंबर 7080926208 पर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं, ताकि उन्हें क्रम के अनुसार बुलाकर परामर्श और ऑपरेशन की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके। उन्होंने मरीजों से अपील की है कि अस्पताल में अनावश्यक भीड़ न लाएं और अपने क्रम का इंतजार करें।नि:शुल्क सर्जरी की सुविधा शुभांगी हॉस्पिटल, एडवांस लैप्रोस्कोपिक सेंटर, प्यारे पट्टी रोड, सुल्तानपुर में पूरे अप्रैल माह तक उपलब्ध रहेगी।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें