कादीपुर में डा भीमराव अम्बेडकर अधिवक्ता फोरम ने UGC का किया समर्थन, पूर्ण रूप लागू करने के लिए उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0
4

मुडिला/ कादीपुर आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को कादीपुर तहसील में डा भीमराव अम्बेडकर अधिवक्ता फोरम ने तहसील यूनिट के बैनर तले अधिवक्ताओं ने UGC एक्ट को अपना पूर्ण रूप समर्थन दिया। सभी अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में एकत्रित होकर उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर UGC के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने इस एक्ट को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन कार्यक्रम में डा भीम राव अम्बेडकर अधिवक्ता फोरम तहसील यूनिट के महासचिव अधिवक्ता उमाशंकर पाल ने कहा की UGC एक्ट 2026 उच्च शिक्षा और समानता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस UGC के समर्थन में रामदेव यादव, इंद्रभान, काशीनाथ पाल अपने अपने महत्वपूर्ण विचार रखें।

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें