साइबर अपराध और फ्रॉड से बचने के लिया पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

0
1

 

मुड़िला/कादीपुर

आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 दिन बृहस्पतिवार को मुड़िला बाजार के स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर, खालिसपुर मुबारकपुर में “सशक्त नारी अभियान” के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय की छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और साइबर अपराधों से सतर्क बनाना रहा।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग की टीम उपस्थित रही, जिसमें लाल बहादुर यादव (एसआई), महिला सिपाही रेखा सोनकर, हेड कांस्टेबल सुशील मौर्य, शिव मूरत सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। सभी अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी और उन्हें सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला सिपाही रेखा सोनकर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध और फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार ठग फोन करके लोगों को भ्रमित करते हैं और खुद को किसी अधिकारी या परिचित के रूप में पेश करते हैं। वे लॉटरी लगने या इनाम मिलने का झांसा देकर लोगों से उनकी निजी जानकारी हासिल कर लेते हैं।

रेखा सोनकर ने छात्राओं को यह भी बताया कि यदि किसी के साथ इस प्रकार की घटना होती है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें और पुलिस से सहायता लें। इस दौरान छात्राओं को जागरूकता से संबंधित पर्चे भी वितरित किए गए, जिनमें विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए गए थे।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें