माहुल में हवन पूजन के साथ हुआ भंडारे का आयोजन

0
0

(आजमगढ़) अहरौला

माहुल(आजमगढ़)। स्थानीय नगर के रामलीला मैदान स्थित श्री राम जानकी मंदिर के स्थापना दिवस पर गुरुवार को हवन पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

श्री राम जानकी मंदिर के नववें स्थापना दिवस पर सुबह 10 बजे से सुन्दरकाण्ड का पाठन किया गया। उसके बाद हवन पूजन किया गया जो दिन में दो बजे तक चला।शाम चार बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें माहुल नगर के अलावा आसपास के गांवों के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं भजन संध्या के कार्यक्रम में गायकों ने भजन मंडली के साथ सुंदर भजन गाकर दर्शकों का मन मोहा और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस मौके पर मंदिर के संरक्षक अमित अग्रहरि ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपदेश शुक्ला, बृजेश मौर्य, दीपू अग्रहरि, श्याम सिंह, सभासद सुजीत जायसवाल आंसू, संजय मोदनवाल, सनी सोनी, संतोष मोदनवाल, विनय अग्रहरि, सुन्दरम, मोहन मोदनवाल रमेश पेंटर, महेंद्र विश्वकर्मा, आदि उपस्थित रहे। अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें