आजमगढ़।अहिरौला थाना क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें होली और रमजान के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए व्यापक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार राजाराम सीओ कौस्तुभ तिवारी थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
सीओ कौस्तुभ तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी प्रकार की त्योहारो में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से शांति और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है।
बैठक में माहुल नगर पंचायत अध्यक्ष लियाकत अली, सभासद उजैर कुरैशी आशु जायसवाल, सलमान कुरेशी, बृजेश यादव, प्रधान आशीष सिंह, सब इंस्पेक्टर श्याम कुमार दुबे, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार बिंद, माजिद अली, पंकज चौरसिया सहित क्षेत्र के अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और लोगों से अपील की गई कि वे त्योहारों के दौरान अफवाहों से बचें और प्रशासन के साथ सहयोग करें।
अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट


















