लखनऊ कोचिंग हादसे के बाद जौनपुर में चला जांच अभियान, कई खामियां मिलीं

0
11

 

स्ट्रिंगर रिपोर्ट – हीरा मणि गौतम 

जौनपुर – लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए हादसे के बाद जौनपुर प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में एडीएम एवं फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक भवनों में सघन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों से संबंधित खामियां पाई गईं। कुछ स्थानों पर अग्निशमन यंत्रों की कमी मिली, जबकि कई भवनों में आपातकालीन निकास और सुरक्षा व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप नहीं थीं। अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जन सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का पालन न करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ हादसे के बाद शुरू किया गया यह अभियान जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा आगे भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें