वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फूलपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। मारपीट, जानलेवा हमला एवं धमकी देने की घटना में वांछित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 डंडे एवं 01 ईंट बरामद की गई है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण :*
दिनांक 29.05.2026 को थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-184/2026, धारा 109(1), 115(2), 351(3) एवं 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि ग्राम खानपुर चितरावल में पूर्व में हुए मजाक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। दिनांक 28.05.2026 की रात्रि में विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों द्वारा लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। घटना में दीपक एवं मोनू को गंभीर चोटें आई थीं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए दिनांक 29.05.2026 को समय करीब 23:15 बजे ग्राम खानपुर चितरावल से चारों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

















