बैंक के नोटिस से खुला बड़ा फर्जीवाड़ा — जिंदा बुजुर्ग महिला को सरकारी कागजों में कर दिया मृत

0
0

तहसील समाधान दिवस में शिकायत के बाद हरकत में प्रशासन

अम्बेडकरनगर। भियांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत दौलताबाद में प्रशासनिक लापरवाही और संभावित फर्जीवाड़े का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बुजुर्ग महिला विपता पत्नी कमला सिंह को जिंदा रहते ही सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया। यह गंभीर मामला तब उजागर हुआ जब बैंक द्वारा बंद खाते में जमा धनराशि को लेकर नोटिस भेजा गया। और डाक्यूमेंट्स जमा करने के लिए कहा गया ताकि खातेदार का बैंक के पास जमा रुपए 40593 को निकाल सकें। नोटिस मिलने के बाद परिजनों ने जब सारे कागज़ात इकट्ठा करने लगे तो जानकारी हुई कि विपता को कागजों में मृत दिखा दिया गया है, लेन देन काफी समय से न होने पर उनका बैंक खाता बंद कर दिया गया और वृद्धावस्था पेंशन भी रोक दी गई। जबकि वास्तविकता यह है कि महिला जीवित है और अपने घर पर रह रही है।परिजनों का आरोप है कि ग्राम पंचायत स्तर पर जानबूझकर या घोर लापरवाही के चलते यह खेल किया गया है और परिवार रजिस्टर में मृतक दिखा दिया गया है तथा परिवार रजिस्टर में लिखे नाम को भी ओवर राइटिंग कर दिया गया है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। अंततः पीड़िता विपता ने तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों के सामने अपनी पीड़ा रखी और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं और रिकॉर्ड तत्काल दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाया है। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के मामले सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और मनमानी की पोल खोलते हैं। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आम जनता का भरोसा पूरी तरह टूट जाएगा।यह प्रकरण न सिर्फ एक बुजुर्ग महिला के अधिकारों का हनन है बल्कि पूरे सिस्टम पर बड़ा सवाल भी खड़ा करता है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें