चैत्र नवरात्र के पहले दिन निकाली गई विराट शोभा यात्रा

0
7

 

मानी कलां /शाहगंज
मानी कलां क्षेत्र में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा मंगलवार को लगभग 3 बजे से हनुमान मंदिर बजरंग नगर मानी कलां के पावन प्रांगण से भगवान श्री राम भगवान परशुराम हनुमान जी भगवान निषाद राज समेत अन्य झांकियों के साथ विराट शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा बजरंग नगर शिव नगर गांधी चौतरा होते हुए श्री राम जानकी मंदिर पहुंची। वहां लोगों ने भगवान श्री राम जी की आरती बहुत धूम धाम से किया। और भक्त गण महिला पुरुष बच्चों ने डी जे के गाने पर खूब नचाते गाते मानी कलां पुरानी बाजार होते हुए यह शोभा यात्रा मानी कलां के मेन चौराहे से होते हुए यह शोभा यात्रा का समापन श्री राम जानकी राम लीला मैदान में सकुशल हुआ। इस शोभा यात्रा में
पुलिस बल भी काफी तैनात रहे। इस मौके पर अशोक कुमार भास्कर तिवारी मंदीप बिंद आदेश चंद्र गौड़ राम किशन सोनकर रवि बिंद धीरज श्रीवास्तव और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

4 × two =