पूजा करने आये व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुत्र ने लगाया साजिशन हत्या का आरोप

0
27

 

माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के बरामदपुर गांव के पास मंजूषा नदी पर बने पुल के पास मंगलवार देर रात एक शव पाया गया शव देख स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना अहरौला थाना व माहुल पुलिस चौकी को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे बाद काफी मेहनत के बाद शव की शिनाख्त बहादुर राम(65) निवासी रामगढ नरायनपुर थाना जैतपुर अंबेडकर नगर के रूप में होने के बाद इसकी सूचना मृतक के स्वजनों को दिया। घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के पुत्र दीपक कुमार ने साजिशन पिता की हत्या का आरोप लगाया वही पुलिस हार्ट अटैक से मौत की अंशंका जता रही है मौके पर पहुंचे माहुल चौकी इंचार्ज यश सिंह पटेल, एसआई श्याम कुमार दूबे, नितेश चौबे, ने जांच पड़ताल शुरू कर दी और शव को अपनी सुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पुत्र दीपक कुमार ने बताया की पिताजी बरामदपुर पुल के पास बने मंदिर पर प्रतिदिन धूप दीप करने के लिए आते थे आज भी वह घर से निकले जब देर तक पिताजी घर नहीं पहुंचे तो हम लोग 7:00 बजे उनको फोन करने लगे जब फोन नहीं मिला तो हम यहां मौके पर पहुंचे तो देखा यहां पिताजी का शव पड़ा हुआ था पिताजी की साजिशन हत्या की गई है उन्हें कभी हार्ट अटैक और इस तरह की कोई बीमारी थी ही नहीं। घर वालों का रो रो बुरा हाल है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया की बहादुर राम हर मंगलवार को बरामदपुर पुल के पास मंदिर पर पूजा के लिए आते थे क्योंकि मंदिर के पास उनकी साइकिल पर कपडा पास में ही शव पड़ा हुआ था और उनके साथ लड्डू भी थे। उन्हें हार्ट अटैक आने की आशंका है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जो भी कारण होगा पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा।।

*अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट*

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें