अहरौला(आजमगढ़)अहरौला थाना क्षेत्र के फुलवरिया टोल नाके के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से प्राइवेट एम्बुलेंस ट्रक में जा घुसी।इस हादसे में एम्बुलेंस में बैठे 22वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि चालक समेत एक अन्य युवक घायल हो गया।गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बांछेपार गांव निवासी अनिल (23)और इसी थाना क्षेत्र के महलिया खजुआ निवासी उत्तम यादव और आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव निवासी राकेश कुमार (29) एक प्राइवेट एम्बुलेंस से लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मरीज को छोड़कर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से वापस लौट रहे थे।जैसे ही एंबुलेंस स्टोन 203 से आगे बढ़ी उसका टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर सामने चल रही ट्रक में जा घुसी और उसके परखच्चे उड़ गए।हादसे में उत्तम यादव की मौके पर ही मौत हो गई और चालक अनिल और राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही अहरौला थाने की पुलिस के साथ ही साथ यूपीडा के कर्मचारी पहुंच गए और ट्रक में घुसी एम्बुलेंस को किसी तरह से बाहर निकाला और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अहरौला में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
अहरौला से पत्रकार , संतोष मिश्रा की रिपोर्ट














