बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 160 वाहनों का चालान किया गया

0
17

गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, ए.आर.टी.ओ. गाजीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार एवं थानाध्यक्ष बिरनो के नेतृत्व में कुल 8 टीमों का गठन कर यह अभियान चलाया गया। जिसके तहत वाहनों के ड्राइवर को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए 03 चालकों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 07 वाहनों का चालान किया गया।नंबर प्लेट/HSRP नहीं होने पर 10 वाहनों का चालान काटा गया। अभियान के अंतर्गत कुल 160 वाहनों का चालान कर लगभग 339700 का जुर्माना लगाया गया।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें