चार वर्षीय बच्चे की हत्यारन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
34

गाजीपुर। थाना भांवरकोल थाना क्षेत्रांतर्गत 04 वर्षीय बालक की हत्या करने वाली अभियुक्ता मां को पुलिस ने किया  गिरफ्तार। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06.07.2026 को थाना भांवरकोल क्षेत्रांतर्गत, ग्राम गोड़ी खास, निवासी वादी जामवंत कुशवाहा की सूचना पर उनके चार वर्षीय पुत्र की गुमशुदगी के संबंध में थाना भांवरकोल पर मु0अ0सं0 148/2026 धारा 137(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें अपहृत की बरामदगी हेतु थाने की टीम द्वारा खोजबीन की जा रही थी। दिनांक 09.07.2026 को गुमशुदा बालक के पिता द्वारा घर के पास ही बच्चे का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में प्रकाश मे आई वाछिंत अभियुक्ता कबुतरी देवी पत्नी तारानाथ कुशवाहा, निवासी ग्राम गोड़ी खास, थाना भावरकोल, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 60 वर्ष को थानाध्यक्ष भावरोकल रोहित कुमार मिश्रा व मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा दिनांक 12.07.2026 को ग्राम मिर्जाबाद के आगे तेतरिया मोड से 100 मीटर पहले गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्ता को आवश्यक कार्यवाही हेतु मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर, हे0का0 सुभाष यादव थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर, म0का0 ज्योति पाण्डेय थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें