भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए सुलतानपुर से डा वेद प्रकाश सिंह ने रचा इतिहास डॉ वेद प्रकाश सिंह ने 10,000 से अधिक लोगों को बनवाया भाजपा का सदस्य

0
8

 

कादीपुर/सुल्तानपुर
श्री विश्वनाथ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस कलान विकास खण्ड अखंड नगर के प्रबंध निदेशक व भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ वेद प्रकाश सिंह “राजू भैया” ने 10,000 से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई है। सदस्यता अभियान को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लगातार निर्देश जारी किए जाते रहे हैं। सुल्तानपुर जनपद में सर्वाधिक सदस्यता दिलाने का काम डॉ वेद प्रकाश सिंह की ओर से किया गया है। लाख कोशिशों के बाद भी 10,000 से अधिक सदस्य बनाए जाने के लक्ष्य से अभी कई जनप्रतिनिधि कोसों दूर हैं। लक्ष्य से अधिक सदस्य बनवाकर वेद प्रकाश सिंह ने जनपद में अपनी पकड़ साबित की है। लोकसभा चुनाव में टिकट के प्रबल दावेदार रहे भाजपा नेता डा वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश एवं देश की भाजपा सरकार की ओर से तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। आम जनमानस भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर स्वयं पार्टी से जुड़ना चाहता है।
के मास न्यूज कादीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

3 × 1 =