भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में हुआ जयंती कार्यक्रम

0
1

गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं तथा पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यकर्ताओं ने आमघाट पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा शास्त्री नगर चौराहे पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के सम्मान में नारे लगाए और उनके आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने सुहवल मंडल के युवराजपुर एवं रेवतीपुर में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता कार्य करते हुए लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक अभियान या कार्यक्रम तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर विशेष बल दिया था। उनके स्वच्छता संबंधी विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रभक्ति और किसानों के प्रति सम्मान सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इन दोनों महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को अपने आचरण में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, सुमश्रन बिंद, अभिनव सिंह छोटू, गर्वजीत सिंह, अजय कुशवाहा, पंकज राय, शिवम प्रकाश त्रिपाठी, आयुष सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें