विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने निकाली रैली:एसडीएम ने कहा- पेड़ पुत्र के समान, मन से करनी चाहिए सेवा

0
295

फूलपुर (आजमगढ़)फूलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने निकाली रैली:एसडीएम ने कहा- पेड़ पुत्र के समान, मन से करनी चाहिए सेवा, हर व्यक्ति लगाए पौधा

फूलपुर, आजमगढ़7 घंटे पहले
एसडीएम ने कहा- पेड़ पुत्र के समान, मन से करनी चाहिए सेवा, हर व्यक्ति लगाए पौधा|फूलपुर (आजमगढ़)
फूलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रो में बैठक, चित्रकला प्रतियोगिता, पौधरोपण, शपथ ग्रहण व जागरूकता रैली समेत विभिन्न कार्यक्रम किए गए। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों में काफ़ी उत्साह देखने को मिला। वहीं उपजिलाधिकारी ने मेज़वा में पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।.
पर्यावरण को बचाने में पेड़ों की बड़ी भूमिका
भाजपा मण्डल अध्यक्ष भानुप्रताप चौहान और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे बख्शपुर मंदिर परिसर और कैफी आज़मी गर्ल्स कॉलेज में पौधारोपण किया गया। इस दौरान जागरूकता गोष्ठी भी आयोजित की गई। भानुप्रताप ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने में पेड़ पौधों की बड़ी भूमिका है। हर व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। मिजवां वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान पर्यावरण का अर्थ और महत्व समझाया गया। मेजवा स्कूल में बच्चों ने पोस्टर बनाकर प्रकृति के प्रति अपना भाव व्यक्त किया।
युवाओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। –
युवाओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
उपजिलाधिकारी फूलपुर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि पौधारोपण पर बल दिया। कहा कि वृक्ष पुत्र के समान होते हैं। सभी लोग एक पौधा लगाएं। पौधे की ढंग से सेवा करें। पौधा वृक्ष के रूप में तैयार होकर आपके पूरे परिवार की सेवा करेगा। इस दौरान पर्यावरण के प्रति शपथ दिलाई गई। इस मौके पर आशुतोष त्रिपाठी, मनोज, तृप्ति सिंह, नायाब तहसीलदार सुशील कुमार, ग्रीजलाल, आकाश, राजन मौर्य, विजय, क्षेत्रीय वन अधिकारी, हरीशचंद श्रीवास्तव, विजय बहादुर, वन रक्षक रेनू, मुकेश कुमार, राजेश कुमार अस्थाना, अफसर रजा, बलवंत भारती और महेंद्र आदि मौजूद रहे।

संवाददाता -विनोद कुमार

In