भावुक माहौल में कक्षा आठ के छात्रों की विदाई, शिक्षकों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

0
4

स्ट्रिंगर रिपोर्ट – हीरा मणि गौतम 

जौनपुर –  कम्पोजिट विद्यालय खारौना, करंजाकला जौनपुर में कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विदाई समारोह भावुक और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर अपने सीनियर छात्रों को यादगार विदाई दी।

समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद कक्षा सात के छात्रों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, नृत्य और कविता के माध्यम से छात्रों ने अपने साथ बिताए पलों को जीवंत कर दिया। इस दौरान कई छात्र भावुक भी नजर आए।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षकों ने कक्षा 8 के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह विदाई अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ छात्र जीवन में आगे बढ़ें और विद्यालय का नाम रोशन करें।कक्षा आठ के छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां मिली शिक्षा और संस्कार उनके जीवन की अमूल्य पूंजी रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को कापी पेन व अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया । विदाई के इस मौके पर हंसी-खुशी के साथ-साथ भावुक क्षण भी देखने को मिले, जिसने समारोह को यादगार बना दिया।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें