संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान फेज 3 को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0
0

जनपद मऊ जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने कलेक्ट्रेट परिसर से संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान फेज 3 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ज्ञातव्य है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान फेज 3 एक अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 एवं दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचालित होगा। इस दौरान संचारी रोगों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। दस्तक अभियान के दौरान आशायें घर-घर जाकर लोगों की जांच कर संचारी रोगों का पता लगाएगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान फेज 2 के दौरान जनपद मऊ ने प्रदेश स्तर की जारी रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस बार भी जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि बेहतर कार्य योजना तैयार कर इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करते हुए प्रदेश के अच्छे जनपदों में स्थान प्राप्त किया जा सके।जिलाधिकारी ने इस मौके पर इस अभियान से जुड़े समस्त विभाग के अधिकारियों को कार्य योजना के अनुसार आपसी समन्वय बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए,,केमास न्यूज ब्यूरो चीफ मऊ धर्मेन्द्र कुमार

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

9 − 7 =