बेटी ने रचा इतिहास 85,6%अंक प्राप्त कर परिवार व गांव का नाम रोशन किया

0
0

(आजमगढ़) बुढनपुर

आजमगढ़ जनपद के कोयलसा स्थित किसान बालिका इंटर कॉलेज, एकड़ंगी की छात्रा साक्षी यादव ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 85.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय व अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

साक्षी यादव, पिता बिजेंद्र यादव और माता शिवराजी यादव हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने साक्षी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सफलता की खबर मिलते ही परिवार और गांव में उत्सव जैसा माहौल हो गया। माता-पिता एवं ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर साक्षी को बधाई दी। वहीं, रिश्तेदारों और परिचितों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। साक्षी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
अपनी इस सफलता का श्रेय साक्षी यादव ने अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही वह यह मुकाम हासिल कर सकी हैं।
साक्षी की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है।

Azamgarh beuro chief Sonu Kumar ki report

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें